गर्भवती महिलाओं को क्या पढ़ना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 14:01

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं निम्न प्रकार की किताबें पढ़ सकती हैं:

धार्मिक किताबें : ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान धार्मिक या फिर आध्यात्मिक किताबें, जैसे- रामायण, भगवत गीता, कुरान, रामचरित मानस, गुरु ग्रंथ, बाइबल आदि पढ़ने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस तरह की किताबों का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है।

माना जाता है कि ये किताबें इंसान को सही रास्ता और परेशानियों के समय सही मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। साथ ही इन्हें पढ़कर मन को शांत भी किया जा सकता है। वहीं, लोक मान्यता यह भी कि ऐसी पुस्तकों को पढ़ने से होने वाले शिशु पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

गर्भावस्था पर आधारित किताबें : गर्भवती महिलाएं प्रेगनेंसी से जुड़ी किताबें भी पढ़ सकती हैं। इससे उनके मन में गर्भावस्था से जुड़ी शंकाएं भी दूर हो जाएंगी। इसके अलावा, प्रेगनेंसी के चरणों के बारे में भी उचित जानकारी मिल जाएगी, जिससे वह आसानी से अपनी देखभाल कर सकेंगी। खासकर जो महिला पहली बार मां बनने जा रही हों, उनके लिए इस तरह की किताबें अधिक महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

शिशु की देखभाल से संबंधित किताबें : प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं नवजात शिशुओं की देखभाल से संबंधित किताबों को भी पढ़ सकती हैं। इससे उन्हें होने वाले बच्चे की देखभाल के टिप्स मिल जाएंगे। साथ ही बच्चों से जुड़ी परेशानियों के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी।

कहानियां व कॉमिक्स : प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कहानियां और मजेदार कॉमिक्स भी पढ़ सकती हैं। इसके अलावा, महापुरुषों की जीवनी भी पढ़ सकती हैं।

समाचार पत्र और पत्रिकाएं : महिलाएं चाहें तो प्रेगनेंसी के दौरान समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी पढ़ सकती हैं। यही नहीं, गर्भवती महिलाएं खानपान से जुड़ी पत्रिकाएं या फिर मैगजीन भी पढ़ सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info